{"_id":"5946cff74f1c1b123b8b4700","slug":"161497812983-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला करने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला करने का आरोपी काबू
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के पटेल नगर स्थित आरओ प्लांट पर छापेमारी करने गई बिजली निगम की टीम पर हमला करने के आरोपी आरओ प्लांट संचालक के भाई को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बैंयापुर निवासी संदीप है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
मॉडल टाउन सब डिविजन की टीम शनिवार तड़के पटेल नगर में छापेमारी करने गई थी। टीम में मॉडल टाउन एसडीओ सतीश, कुंडली डिविजन एसडीओ रवि चौधरी, सिटी एसडीओ अश्विनी धनखड़, राई एसडीओ प्रदीप व अन्य शामिल थे। टीम ने पटेल नगर में आरओ प्लांट पर छापा मारा था। वहां प्लांट को कुंडी कनेक्शन से चलाया जा रहा था। टीम जब जांच कर रही थी तो इसी दौरान प्लांट संचालक गांव बैंयापुर निवासी पवन वहां आ गया था और टीम से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा था। टीम का आरोप था कि इसी दौरान उसका भाई संदीप व मां सरोज भी आ गए थे। तीनों ने टीम के साथ हाथापाई कर दी थी। हमलावर लोहे की रॉड व तलवार लेकर आ गए थे और टीम पर हमले का प्रयास किया था। टीम ने भागकर जान बचाई थी। इस दौरान आरोपियों ने निगम की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने एसडीओ सतीश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया था। मामले में एएसआई बिजेंद्र की टीम ने आरोपी संदीप को काबू कर लिया है। पुलिस मामले में हथियार पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
निगम अधिकारियों पर हमला करने के आरोपी के काबू कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द काबू किया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना।
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला करने का आरोपी काबू
आरओ प्लांट संचालक ने परिजनों के साथ मिलकर निगम की टीम पर कर दिया था हमला