फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जीटी रोड पर बस खराब होने से जाम के हालात, रेंगते रहे वाहन

जीटी रोड पर बस खराब होने से जाम के हालात, रेंगते रहे वाहन

Wed, 05 Jun 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर बस खराब होने से जाम के हालात, रेंगते रहे वाहन
राई। जीटी रोड पर गांव राई के पास पानीपत-दिल्ली लेन पर निजी बस खराब होने से जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर बहालगढ़ से राई तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंगते हुए निकलने को मजबूर हुए। गर्मी के चलते लोगों की मुसीबत बढ़ गई। बाद में पहुंची हाईवे पुलिस ने दो हाईड्रा बुलाकर बस को हटवाया। जिस पर चार घंटे बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब सात बजे हाईवे पर गांव राई के पास एक निजी वोल्वो बस अचानक खराब हो गई। बस के चारों पहिए जाम होकर रह गए। पहले ही हाईवे निर्माण के चलते वहां पर वाहनों के निकलने के लिए सडक़ की चौड़ाई काफी कम है। ऐसे में बस खराब होने से हालत ज्यादा बिगड़ गई। कुछ देर में वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकालना शुरू किया। लेकिन वाहनों की अधिकता के चलते लगातार परेशानी आ रही थी। बाद में मौके पर क्रेन बुलवाई गई, लेकिन बस के सभी पहिए जाम होने के चलते क्रेन से उसे हटाया नहीं जा सका। जिस पर हाईवे स्थित मुरथल ट्रैफिक थाना प्रभारी रमेश कुमार ने दो हाईड्रा मशीन मौके पर बुलवाई। जिनसे बस को उठाकर एक तरफ हटाया जा सका। जिसके बाद ही करीब 11 बजे वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed