फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोहाना भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी नीलगाय से टकराकर पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत

गोहाना भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी नीलगाय से टकराकर पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत

Wed, 05 Jun 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोहाना भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी नीलगाय से टकराकर पेड़ से टकराई, पत्नी की मौत
गोहाना। गांव लाठ-जौली डबल नहर के पास गोहाना भाजपा मंडल अध्यक्ष की गाड़ी नीलगाय से टकराकर पेड़ से भिड़ गई। हादसे में मंडल अध्यक्ष की पत्नी की मौत हो गई और मंडल अध्यक्ष व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौटते हुए हुआ। घायल पिता-पुत्री को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव बड़ौता निवासी बलराम कौशिक भाजपा के गोहाना मंडल अध्यक्ष हैं। बलराम कौशिक, पत्नी उर्मिला कौशिक (45), बेटी अदिति और बेटे सार्थक के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गए थे। सोमवार रात को परिवार के सदस्य गंगा स्नान कर कार में वापस गांव लौट रहे थे। सार्थक को दिल्ली जाना था। जिसके चलते बलराम कौशिक ने अपने बेटे को रास्ते में ही टैक्सी में बैठा कर दिल्ली भेज दिया। इसके बाद दंपती व बेटी घर के लिए चल पड़े। जब वह सोनीपत रोड स्थित गांव लाठ-जौली जेएलएन नहर के पास पहुंचे तो कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। उससे टकराने के बाद बलराम कौशिक कार को नियंत्रित नहीं रख सके और कार सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई। हादसे में उर्मिला कौशिक की मौत हो गई। साथ ही बलराम कौशिक और उनकी बेटी अदिति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए गांव खानपुर स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां पिता-पुत्री आईसीयू में हैं। उधर मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने उर्मिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव बड़ौता में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भाजपा के कई नेता पहुंचे।
विज्ञापन

उर्मिला कौशिक के नेत्रदान कराए
सड़क हादसे का शिकार हुई उर्मिला कौशिक के नेत्रदान भी कराए गए। भाजपा नेता अरुण बड़ोक, रजत बड़ोक ने नेत्रदान और रक्तदान को समर्पित संस्था आहुति के संयोजक सुरेंद्र विश्वास से संपर्क कर उर्मिला के नेत्रदान कराए। वह संस्था की 809वीं नेत्रदाता बनी। आहुति संस्था ने दिल्ली में दरियागंज स्थित श्रॉफ आई सेंटर से डॉ.आरडी शर्मा की टीम को बुलवया। उनकी टीम ने उर्मिला का नेत्रदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed