फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुलिस ने दबाई रोडवेज को 50 लाख के नुकसान की फाइल

पुलिस ने दबाई रोडवेज को 50 लाख के नुकसान की फाइल

Thu, 30 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबाई रोडवेज को 50 लाख के नुकसान की फाइल
सोनीपत। आम आदमी तो पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई नहीं होने पर अक्सर परेशान होते देखे जा सकते हैं, लेकिन पुलिस सरकारी महकमे को भी नहीं बख्स रही है। पुलिस ने रोडवेज विभाग के जीएम द्वारा नौ माह पहले भेजी गई 50 लाख रुपये विभागीय नुकसान की शिकायत को रिपोर्ट लिखने के बजाय आज तक रद्दी की टोकरी में फेंक रखा है। आरोपियों पर केस दर्ज नहीं करने पर रोडवेज के जीएम ने एक बार फिर एसपी को पत्र भेजा है। मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बिना टिकट सफर करते हुए युवक के पकड़े जाने पर रोडवेज को चूना लगाने का खुलासा हुआ था और उन ग्रुप के एडमिन पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए ही यह शिकायत भेजी गई थी।
विज्ञापन

रोडवेज की फ्लाईंग टीम ने अगस्त 2018 में सोनीपत-खानपुर रूट पर गांव मोई माजरा के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को बिना टिकट पकड़ा था और रोडवेज को 50 लाख रुपये के नुकसान का खुलासा किया हुआ था। टीम को बस में बिना टिकट सफर करते हुए मिले, युवक पूछताछ में कई खुलासे हुए थे। टीम ने युवक से पहचान करने के लिए आईडी मांगी तो उसने खुद को अप्रेंटिस करने वाला छात्र बताते हुए कार्ड दिखाया। उस कार्ड की वैधता 2017 में खत्म हो चुकी थी। जिसपर टीम ने आईकार्ड मांगा तो वह आईकार्ड नहीं दिखा सका। उससे जुर्माना भरने के लिए कहा गया तो उसके पास जुर्माना भरने के लिए रुपये नहीं मिले। इसपर टीम ने उस युवक का मोबाइल जब्त कर लिया और उस मोबाइल पर चंद मिनटों में कई मैसेज आने पर जांच की गई। फ्लाइंग टीम के जांच कराने पर मोबाइल में आठ व्हाट्स एप ग्रुप बने मिले थे। जिनमें लगातार फ्लाइंग टीम के साथ ही बस की लोकेशन अपडेट की जा रही थी। उन व्हाट्स ग्रुप में 1100 से ज्यादा लोग जुड़े हुए थे जो रूट के हिसाब से फ्लाइंग टीम की लोकेशन अपडेट करते रहते थे। उसके बाद रोडवेज ने व्हाट्स एप ग्रुपों की संख्या व बनाने की तारीख, उनमें मौजूद मेंबर की संख्या, रोडवेज का रूट व रूटों पर किराया के आधार पर आंकलन किया गया कि कितना नुकसान रोडवेज को पहुंचा गया है। जिससे साफ हुआ था कि लगभग 50 लाख रुपये का चूना रोडवेज को लगाया जा चुका है। जिसके बाद व्हाट्स ग्रुप के एडमिन की पूरी जानकारी के साथ जीएम रहे जोगेंद्र रावल की ओर से एसपी को मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत भेजी गई थी। उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा से एसपी के नाम पत्र भेजा गया। उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है और हर बार एसपी ऑफिस में जीएम रोडवेज के पत्र को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन

फ्लाइंग टीम की लोकेशन देख करते थे फ्री सफर
रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करने वालों का पूरा ग्रुप था जिसमें करीब 1100 लोग जुड़े थे। यह फ्लाइंग टीम की लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजकर फ्री में सफर करते थे। फ्लाइंग टीम के होने की लोके शन पर ग्रुप के लोग पहले ही उतर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्स ग्रुप बनाकर रोडवेज को लाखों को चूना लगाने का मामला मुझसे पहला है। जिसके बारे में पता किया गया है कि उसमें कार्रवाई के लिए एसपी के नाम पत्र भेजा गया था और उसमें कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा से पत्र भेजा गया। अब भी कार्रवाई नहीं हुई है और दोबारा से पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। राहुल जैन, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed