{"_id":"5ceed721bdec2207786ba438","slug":"1559156561184-50-sonipat-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सेक्टर-14 में रहने वाले एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की कैश लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से बातचीत कर कार्ड से निकाली गई नकदी की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-14 निवासी राजेश फोगाट ने बताया कि उसके पास एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 10 लाख रुपये है। उसके पास 25 मई को एक फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की कैश लिमिट बढ़ाने की जानकारी दी। उस फोन करने वाले ने कार्ड की 15 लाख रुपये लिमिट करने की बात कहते हुए कार्ड की डिटेल मांगी। कार्ड की डिटेल लेने पर ओटीपी उसके मोबाइल पर आया तो बैंक कर्मचारी समझकर उसने ओटीपी नंबर बता दिया। ओटीपी नंबर बताते ही उसके पास कार्ड से 4 लाख 50 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। राजेश ने उसी दौरान बैंक क्रेडिट कार्ड शाखा में फोन करके मामले की जानकारी दी और क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवाया। इसके बाद ठगी की जानकारी पुलिस को दी, जिसपर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 4 लाख 50 हजार रुपये निकालने की शिकायत मिली है। बैंक अधिकारियों से इस बारे में संपर्क किया गया है। उनसे जरूरी जानकारी लेकर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी।