{"_id":"5ced840bbdec2206fe061dff","slug":"155906975517-sonipat-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट होने से टायरों के शोरूम में लगी आग, छह लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट होने से टायरों के शोरूम में लगी आग, छह लाख का नुकसान
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
गोहाना। रोहतक रोड स्थित एक टायर शोरूम में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की जानकारी शहर में गश्त कर रही पुलिस पीसीआर ने दमकल केंद्र व शोरूम के मालिक को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर बिग्रेड की दोनों गाड़ियों के चालकों ने दो-दो बार पानी भरना पड़ा।
विज्ञापन
शहर के लक्ष्मी नगर निवासी धनंजय जैन ने रोहतक रोड पर वर्धमान अपोलो टायर के नाम से शोरूम खोल रखा है। सोमवार की शाम को धनंजय जैन अपने शोरूम को बंद करने के बाद घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे शोरूम के अंदर शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग लग गई। इस दौरान शहर थाना पुलिस की पीसीआर में जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने शोरूम के अंदर से धुआं बाहर आते हुए देखा तो फायर बिग्रेड कर्मियों व शोरूम मालिक धनंजय जैन को आग की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की दोनों गाड़ियों के कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों गाड़ियों का पानी समाप्त होने पर फायर कर्मियों को दो-दो बार गाड़ियों में पानी भरना पड़ा। धनंजय जैन का कहना था कि इस घटना से लगभग 6 लाख रुपये के टायर जलने का नुकसान हुआ है और शोरूम के भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान धनंजय जैन के भाई वीरेंद्र जैन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।