फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फौजी बेटे की पत्नी से अवैध संबंध बनाने को दबाव बनाता था ससुर, पुत्रवधू ने आग लगाकर दी जान

फौजी बेटे की पत्नी से अवैध संबंध बनाने को दबाव बनाता था ससुर, पुत्रवधू ने आग लगाकर दी जान

Mon, 27 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
फौजी बेटे की पत्नी से अवैध संबंध बनाने को दबाव बनाता था ससुर, पुत्रवधू ने आग लगाकर दी जान
गोहाना (सोनीपत)। गोहाना के गांव में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। गांव में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी पर उसका ससुर बुरी नजर रखता था। उसका दामाद फौज में होने के चलते बाहर रहता है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ससुर उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में ससुर के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गोहाना के गांव में 26 वर्षीय महिला ने घर के अंदर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में रोहतक के गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि ससुर के अवैध संबंधों का दबाव बनाने के चलते आत्महत्या की है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। उसका दामाद फौज में होने के चलते बाहर रहता है। इस पर उसकी बेटी का ससुर उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। उसका ससुर शराब के नशे में उसकी बेटी को अपशब्द कहता था और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पिता ने आरोप लगाया कि ससुर उसकी बेटी को कहता था कि उसका पति तो एक साल में एक या दो बार घर आता आता है ऐसे में वह उससे संबंध बना ले। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी ने उन्हें इस बारे में अवगत कराया था। उन्होंने उसे कई बार समझाया भी लेकिन वह अपने हरकतों से बाज नहीं आया। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने शनिवार रात को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता पड़ोस के लोगों को लगा तो वह उसकी बेटी को रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर उसकी बेटी के ससुर के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सात वर्षीय बेटे के सिर से उठा मां का साया
महिला के आत्महत्या करने से उसके सात वर्षीय बेटे के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद से बेटे का रोकर बुरा हाल है। महिला का ससुर खेतीबाड़ी का काम करता है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर उसकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जिसके चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-राजेश कुमार, थाना प्रभारी बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed