फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मकान में काम करने वाली युवती ने नकदी व मोबाइल किया चोरी

मकान में काम करने वाली युवती ने नकदी व मोबाइल किया चोरी

Mon, 08 Apr 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मकान में काम करने वाली युवती ने नकदी व मोबाइल किया चोरी
नौकरानी ने घर से नकदी और मोबाइल किया चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेक्टर-15 स्थित मकान में काम करने वाली एक युवती ने नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। उस युवती को दिल्ली के एक युवक ने वहां साफ-सफाई के लिए रखवाया था, लेकिन युवती वहां से चोरी करके भाग गई। जिसे पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। सेक्टर-15 निवासी गौरव ने बताया कि उसे घर की साफ-सफाई के लिए एक युवती की जरूरत थी। उसकी मुलाकात मूलरूप से झारखंड व हाल में दिल्ली निवासी शेख इरफान से हुई। शेख इरफान ने कमीशन लेकर युवती को काम पर रखवा दिया। जिसकी एवज में उसने 25 हजार रुपये की नकदी एडवांस में ली थी और उसके घर पर दिप्ति नाम की युवती को काम के लिए भेज दिया। एक सप्ताह तक घर की साफ-सफाई का काम करती रही, लेकिन पांच अप्रैल को दिप्ति एक मोबाइल और पांच हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसने पुलिस चौकी सेक्टर-14 में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दिप्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से नकदी व मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस अब शेख इरफान की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed