{"_id":"5b6751474f1c1bab7d8b695b","slug":"151533497671-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत
गोहाना। रोहतक रोड पर गांव माहरा में रविवार को सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी और चालक कार सहित फरार हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
गांव ठसका निवासी रामनिवास (56) को उसका बेटा पवन बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया था। इसी बीच सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे रामनिवास को रोहतक रेाड की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी। जिसमें रामनिवास घायल हो गया। सूचना पर उसका बेटा पवन भी वापस लौटकर आया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पवन के बयान पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।