{"_id":"5946ce364f1c1beb4e8b4674","slug":"151497812534-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर फंदे पर लटकी मिली महिला ने दस दिन बाद तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर फंदे पर लटकी मिली महिला ने दस दिन बाद तोड़ा दम
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)।
गांव कैलाना खास में दस दिन पहले संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पिता ने उसके पति सहित चार लोगों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पानीपत के गांव जीतगढ़ निवासी रमेश कुमार की बेटी कमल (22) की ढाई साल पहले कैलाना खास निवासी बलराम के साथ शादी हुई थी। आठ जून को कमल अपनी ससुराल में मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकी मिली थी। परिजनों ने कमल को फंदे से उतारा और उसके मायके में घटना की सूचना दी थी। जब तक कमल जीवित थी। परिजन उसे रोहतक उपचार के लिए लेकर पहुंचे। वहां 17 जून को उपचार के दौरान कमल की मौत हो गई। कमल के पिता रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को फंदे पर लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया था। अब उसने दम तोड़ दिया। रमेश की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पति, सास व दो ननदों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी फूल कुवार ने कहा कि रमेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आखिर फंदे पर लटकी मिली विवाहिता ने दस दिन बाद तोड़ा दम
परिजनों की शिकायत पर पति सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज