{"_id":"5c7c2a3ebdec224a620ff7ad","slug":"141551641150-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन फैक्टरी से चोरी करती तीन महिलाओं समेत ऑटो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन फैक्टरी से चोरी करती तीन महिलाओं समेत ऑटो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी करती तीन महिलाओं समेत ऑटो चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
राई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी से सरिया व सेटरिंग का सामान चोरी करने वाली तीन महिला चोर व एक ऑटो चालक को पकड़ा गया है। फैक्टरी के बिल्डिंग मैनेजर ने चोरी करके भागते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चारों को पकड़कर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है, जिनपर अन्य जगहों पर चोरी करने का शक है।
गांव बढख़ालसा निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह बिल्डिंग निर्माण कंपनी में सुपरवाइजर है। उनकी कंपनी राई औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी का निर्माण कर रही है। वह रविवार सुबह जब फैक्टरी में पहुंचा तो तीन महिलाएं फैक्टरी से सरिया व सेटरिंग का सामान ऑटो में भरती हुई मिली। उनके साथ एक युवक भी था। ऑटो में सामान चोरी कर भागने लगे तो उसने सिक्योरियटी गार्ड के साथ मिलकर उनको पकड़ लिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राई थाना पुलिस उन तीनों महिला व युवक को अपने साथ थाने लेकर चली गई। फैक्टरी में चोरी कर रही महिलाओं ने अपने नाम शबाना, रूखशार, शाहिदा निवासी राई में झुग्गी व मोनू निवासी गांव नाहरा बताया है। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाली तीन महिला चोर सहित उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है, जिससे पता चल सके कि वह पहले किसी अन्य जगह पर चोरी कर चुके हैं या नहीं।