{"_id":"5c573a3bbdec225eb27aa31d","slug":"141549220411-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हुए झगड़े की रंजिश े कारण की गई थी आईटीआई छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर हुए झगड़े की रंजिश े कारण की गई थी आईटीआई छात्र की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर झगड़े की रंजिश में साथियों ने ही की थी आईटीआई छात्र की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव बाघडू में आईटीआई के छात्र की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए बिटौड़ेे में डालकर जलाने के मामले से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जींद के गांव रोजला का रहने वाला तरुण व बाघडू का रहने वाला सोनू है। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि करीब दो माह पहले शराब पीने के दौरान हुए झगड़े की रंजिश में उन्होंने हत्या की है।
विदित रहे कि गांव बाघडू निवासी बृजेश उर्फ भोला (25) सोनीपत आईटीआई का छात्र था। वह बुधवार सुबह घर से आईटीआई में जाने के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। वीरवार सुबह भी जब परिजन उसकी तलाश करने लगे तो गांव के स्टेडियम के पास बृजेश की कमीज व रुद्राक्ष की माला पड़ी मिली थी। वहां पर खून भी बिखरा था। बाद में सड़क किनारे गांव की बनी (जंगल) में बिटौड़ों के अंदर आग लगी मिली थी। जिसमें उन्हें खोपड़ी जलती दिखाई दी थी। पुलिस को सूचित कर आग पर काबू पाया गया था। बाद में बिटौड़े की राख में लोह की रॉड मिली थी। बृजेश के भाई राकेश ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई के पैर टूटने पर उसे रॉड लगाई गई थी। जिससे बृजेश के परिजनों को यकीन हो गया था कि शव बृजेश का है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। सदर थाना प्रभारी रमेशचंद्र की टीम ने मामले में जांच करते हुए सबूत जुटाए और रविवार देर शाम गांव बड़वासनी के पास से तरुण व सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
थप्पड़ मारने का बदला जान से मारकर लिया
आरोपी तरुण व सोनू ने बताया कि दो माह पहले शराब पीकर हुई कहासुनी में बृजेश ने तरुण को थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने को हत्या की गई। उन्होंने साजिश के तहत बृजेश को घर से बुलाकर बाद में उसे शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। उसके बाद उसका सिर सड़क पर पटक-पटककर अधमरा कर दिया। बाद में उसके शॉल से गला दबा दिया। बाद में बिटौड़े में ले जाकर उसे जला दिया था।
विज्ञापन
गांव बाघडू में आईटीआई के छात्र की हत्या के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को काबू किया गया है। वह मृतक के साथी हैं। दो माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में उन्होंने अपने साथी की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे मृतक का मोबाइल व अन्य सबूत जुटाए जा सके।
रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।