फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ढाबे पर खाना खा रहे तीन साथियों पर हमला, एक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर मारपीट

ढाबे पर खाना खा रहे तीन साथियों पर हमला, एक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर मारपीट

Sun, 28 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ढाबे पर खाना खा रहे तीन साथियों पर हमला, एक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर मारपीट
-बाद में मौके पर पहुंची राई पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

-पुलिस ने घायल के बयान पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव बहालगढ़ के पास एक ढाबे पर खाना खा रहे तीन साथियों पर कुछ हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं एक युवक को हमलावर अपने साथ अपहरण कर ले गए और उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। बाद में राई पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अब शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव बिधल निवासी संदीप ने बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया कि वह 23 अक्तूबर की रात को अपने साथी सतेंद्र उर्फ मोनू के साथ अपने दोस्त गांव खेवड़ा निवासी अजय उर्फ काला के पास पैसे लेने गया था। बाद में अजय उन्हें खाना खिलाने के लिए बहालगढ़ के पास स्थित कृष्णा ढाबे पर ले आया। संदीप ने बताया कि जब वह खाना खा रहे थे तो खेवड़ा का रहने वाला रवींद्र वहां पहुंच गया। वह अजय के साथ झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ने पर रवींद्र ने अपने परिजनों को बुलवा लिया। जिस पर जितेंद्र उर्फ काला व अन्य सदस्य हाथों में रॉड, डंडे, कस्सी, बिट्टे व पाइप लेकर आए थे। उन्होंने तीनों पर हमला कर दिया। इस दौरान उसका साथी सतेंद्र अपनी कार लेकर भाग गया। साथ ही अजय भी छिप गया। जिसके बाद आरोपी उसे अपने गांव में अपहरण कर ले गए और कमरे में बंधक बना लिया। बाद मेें पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अब संदीप ने मामले की शिकायत बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
एक युवक ने ढाबे से अपहरण कर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
नरेश कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed