{"_id":"5a7213d74f1c1b410b8b63ec","slug":"141517425623-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले मनाया बच्ची का जन्मदिन, अगले दिन मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दिन पहले मनाया बच्ची का जन्मदिन, अगले दिन मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले मनाया बच्ची का जन्मदिन, अगले दिन मौत
तबीयत खराब होने पर बच्ची को दिखाने के लिए मेडिकल स्टोर पर लेकर गए थे परिजन, मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पटेल नगर की रहने वाली तीन साल की बच्ची की मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उसे मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवा दिलाने के लिए ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्ची को गलत इंजेक्शन लगा दिया। बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। थाना सिविल लाइन थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों के बयान पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की मौत उसके जन्मदिन के एक दिन बाद हो गई।
पटेल नगर निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी वंशिका (3) का सोमवार को जन्मदिन था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अपनी बेटी को मंगलवार तीसरे पहर आईटीआई के पास राठधना रोड स्थित देव मेडिकल स्टोर पर दवाई दिलाने के लिए ले गया। वहां पर मेडिकल स्टोर संचालक जगदीश ने उसकी बेटी को दवाई देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया। साथ ही कहा कि इसे घर ले जाओ आराम हो जाएगा। पवन ने बताया कि घर जाने के करीब एक घंटे बाद उसकी बच्ची की हालत अधिक बिगड़ गई। वह उसे लेकर मॉडल टाउन स्थित बच्चों के अस्पताल में पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पवन ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने पवन के बयान पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार सुबह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक माह पहले जल गया था बच्ची का हाथ
लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का एक माह पहले गर्म दूध गिरने से हाथ भी जल गया था। जिसके बाद वह उसे प्रतिदिन पट्टी करा रहे थे। अब उसका हाथ ठीक हुआ तो मेडिक्ल स्टोर संचालक की एक लापरवाही ने बच्ची की जान ही ले ली।
विज्ञापन
वर्जन
बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी बच्ची की मौत हो गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन।