फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ननिहाल आए 13 माह के मासूम को कार ने कुचला, मौत

ननिहाल आए 13 माह के मासूम को कार ने कुचला, मौत

Fri, 01 Dec 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
ननिहाल आए 13 माह के मासूम को कार ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई (सोनीपत)।
बहालगढ़ स्थित इंद्रा कॉलोनी में गली के अंदर खेल रहे 13 माह के मासूम बच्चे को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अस्पताल से फरार हो गया। बच्चा यहां अपने ननिहाल में आया हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंद्रा कॉलोनी निवासी रवींद्र ने बताया कि उसकी बेटी मीनाक्षी की शादी करनाल के गांव शेखपुरा में हुई है। उसकी बेटी अपने 13 माह के बेटे प्रिंस के साथ मायके आई थी। वीरवार तीसरे पहर उसका नाती प्रिंस गली में खेल रहा था। इसी दौरान एक कार चालक गली में पहुंचा और उसके नाती को कुचल दिया। हादसे में प्रिंस बुरी तरह घायल हो गया। कार चालक उनके नाती को लेकर बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल पहुंचा और वहां छोड़कर फरार हो गया। अस्पताल में प्रिंस को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद जहां मीनाक्षी बेसुध है, वहीं मायके में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवींद्र ने बताया कि उनकी बेटी तो ननिहाल में रुकने आई थी। उन्हें क्या पता था कि एक हादसा उनकी हंसती खेलती जिंदगी को गम में डुबा देगा।
विज्ञापन


इंद्रा कॉलोनी में कार की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed