फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शराब कारोबारी हत्याकांड में आरोपी राजू बसौदी गैंग के शार्प शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

शराब कारोबारी हत्याकांड में आरोपी राजू बसौदी गैंग के शार्प शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sat, 30 Mar 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी हत्याकांड में आरोपी राजू बसौदी गैंग के शार्प शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
राजू बसौदी गैंग के शार्प शूटर को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांच खेवड़ा में शराब ठेकेदार नरेंद्र व नाहरा में निजी स्कूल बस चालक ही हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी रोहतक के गांव गढ़ सांपला का रहने वाला विकास उर्फ विक्की है। राजू बसौदी गैंग के शार्प शूटर विकास ने दोनों वारदातों में संलिप्तता कबूली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने इन दो हत्यारों से पहले अपने दादा की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विदित रहे कि गांव खेवड़ा निवासी शराब ठेकेदार नरेंद्र (32) की 14 मार्च को गांव के अड्डे पर स्थित दादा सर्विस स्टेशन पर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। शराब ठेकेदार को करीब 32 गोली मारी गई थीं। वहीं इस घटना से महज पांच दिन पहले गांव नाहरा निवासी जगबीर (42) की गांव के पशु अस्पताल के पास इसी तरह बेरहमी से हत्या की गई थी। उसे भी 10 गोली मारी गई थी। जगबीर खरखौदा के थाना कलां चौक के पास स्थित एसके स्कूल की बस पर चालक था। जगबीर हत्याकांड में राजू बसौदी, काला जठेड़ी व पवन उर्फ तोतला पर हत्या कराने का आरोप लगा था। वहीं शराब ठेकेदार की हत्या में भी उसके मौसेरे भाई सूरज के साथ ही राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा का नाम आया था। जिससे दोनों मामले में एकरूपता आ गई थी। बाद में दिल्ली पलिस ने मुठभेड़ के बाद रोहतक के गांव गढ़ निवासी विकास उर्फ विक्की को 15 मार्च की रात को गिरफ्तार किया था। विक्की ने बताया था कि वह राजू बसौदी गैंग का शार्प-शूटर है और उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों वारदातों को अंजाम दिया था। जिस पर पुलिस ने उसे अब प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी को राई थाना में लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। उस दौरान पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी राई थाना में मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपने दादा की कर चुका है हत्या
आरोपी विकास पर रोहतक में अपने दादा की हत्या करने का आरोप है। उस पर सात मार्च को अपने दादा की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसके बाद आरोपी ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही जेल से आया था आरोपी
आरोपी विकास उर्फ विक्की अपने दादा की हत्या करने से कुछ दिन पहले ही जेल से आया था। वह लूट के मामले में जेल में बंद था। जेल से आने के बाद उसने हत्याओं को अंजाम दिया बताया गया है।


गांव खेवड़ा में शराब ठेकेदार की हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई है। आरोपी राजू बसौदी गैंग का शार्प-शूटर है।
-अनिल छिल्लर, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed