फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   निलंबित हेड कांस्टेबल ने रचा था शराब कारोबारी हत्याकांड का षड्यंत्र, गिरफ्तार कर भेजा जेल

निलंबित हेड कांस्टेबल ने रचा था शराब कारोबारी हत्याकांड का षड्यंत्र, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 23 Mar 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
निलंबित हेड कांस्टेबल ने रचा था शराब कारोबारी हत्याकांड का षड्यंत्र, गिरफ्तार कर भेजा जेल
निलंबित हेड कांस्टेबल ने रचा था शराब कारोबारी हत्याकांड का षड्यंत्र, गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गांव खेवड़ा में शराब कारोबारी नरेंद्र उर्फ नंदा की हत्या का षड्यंत्र उसके मौसरे भाई व हरियाणा पुलिस के निलंबित हेड कांस्टेबल सूरज ने ही रचा था। हत्या कीघटना कुख्यात राजू बसौदी के शार्प-शूटरों ने की थी। अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाने के मामले में गिरफ्तार सूरज को अब राई थाना पुलिस ने नरेंद्र हत्याकांड मेंषड्यंत्रकारी के रूप में भी गिरफ्तार किया है। उसे अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया। विदित रहे कि गांव खेवड़ा निवासी नरेंद्र उर्फ नंदा (35) की गांव में स्थित दादा सर्विस स्टेशन पर करीब 32 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई संजय ने हत्या का आरोप अपने मौसरे भाई हरियाणा पुलिस के निलंबित हेड कांस्टेबल सूरज व कुख्यात बदमाश राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा पर लगाया था। सूरज पर अवैध हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने का मामला पहले ही दर्ज था। उसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सूरज को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया था। उस मामले में सूरज को छह दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान सूरज के नरेंद्र हत्याकांड का षड्यंत्र रचने के सुराग पुलिस के हाथ लगे। जिस पर पुलिस ने उसे षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

खेवड़ा निवासी सूरज पर अवैध हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में उसे रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पूरा होने पर उसे नरेंद्र हत्याकांड का षड्यंत्र रचने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्य खंगाल रही है।
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed