फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एक माह पहले हुआ झगड़ा, उस रंजिश में घूमने के बहाने दोस्तों ने घर से बुलाकर कर दी युवक की हत्या

एक माह पहले हुआ झगड़ा, उस रंजिश में घूमने के बहाने दोस्तों ने घर से बुलाकर कर दी युवक की हत्या

Sat, 09 Feb 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
एक माह पहले हुआ झगड़ा, उस रंजिश में घूमने के बहाने दोस्तों ने घर से बुलाकर कर दी युवक की हत्या
झगड़े की रंजिश में चालक दोस्त की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के लक्ष्मी नगर में एक माह पहले हुए झगड़े की रंजिश में दोस्तों ने अपने चालक साथी की कस्सी और लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हमलावर उसे घूमने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। जिस झगड़े की रंजिश में हत्या की गई है उसमें पहले समझौता हो गया था, लेकिन आरोपियों ने समझौता के बाद भी रंजिश मान रखी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर उसके चार साथियों व एक साथी की पत्नी समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्ष्मी नगर निवासी पुनीत (26) चालक था। वह वीरवार रात को घर पर मौजूद था। रात को करीब नौ बजे लक्ष्मी नगर का रहने वाला अंकित व गढ़ी ब्राह्मणान का संदीप उर्फ मोनू पुनीत को घर से घूमने के बहाने बुलाकर ले गए थे। पुनीत के पिता सोम सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि देर रात उसके बेटे का दोस्त सागर उसके पास आया और कहने लगा कि लक्ष्मी नगर निवासी अमित उर्फ सीएम के घर पर अमित, उसकी पत्नी रीना, सचिन उर्फ सन्नी, संदीप उर्फ मोनू व अंकित उसके बेटे पुनीत के साथ मारपीट कर रहे हैं। पांचों ने पुनीत को अमित के घर के अंदर बंद कर रखा है और उस पर हमला कर रहे हैं। जिस पर वह सागर के साथ तुरंत अमित के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खुलवाया तो अमित की पत्नी रीना ने दरवाजा खोला। उसने अंदर जाकर देखा तो उसका बेटा जमीन पर पड़ा था। चारों हमलावर हाथ में कस्सी, लाठी-डंडे लेकर उसके बेटे पर हमला कर रहे थे। उसे देखकर आरोपी फरार हो गए। उसके बेटे के सिर में चोट के कई निशान थे। तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोम सिंह के बयान पर अमित उर्फ सीएम, उसकी पत्नी रीना, सचिन उर्फ सन्नी, संदीप उर्फ मोनू व अंकित के खिलाफ हत्या, षड्यंत्र रचने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक माह पहले हुआ था झगड़ा, फिर समझौता
सोम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे पुनीत के साथ अमित उर्फ सीएम व सन्नी के साथ दोस्ती थी। उसके बेटे का एक माह पहले अमित व सन्नी के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने मामले को निपटाने के लिए अन्य लोगों को साथ जाकर दोनों के साथ समझौता कर लिया था। उसके बाद भी आरोपियों ने रंजिश रखकर उसके बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पर भी दर्ज हुआ था हत्या का मामला
पुनीत भी हत्या के मामले में नामजद रहा है। उस पर उसके साथियों पर वर्ष 2013 में सिटी थाना में ही हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें उग्रा खेड़ी निवासी राहुल की हत्या हुई थी। राहुल के फोर-व्हीलर को पुनीत व अन्य ने किराए पर लिया था। किराए को लेकर हुए झगड़े में हत्या करने के बाद शव को जलाने का आरोप लगा था। हालांकि पुनीत इस मामले से वर्ष 2016 में बरी हो चुका था।

--
युवक की घूमने के बहाने घर से बुलाकर हत्या किए जाने की शिकायत मिली है। मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश हुड्डा, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed