फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पानी निकासी के झगड़े की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के दो भाइयों पर हत्या का मुकदमा

पानी निकासी के झगड़े की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के दो भाइयों पर हत्या का मुकदमा

Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी के झगड़े की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के दो भाइयों पर हत्या का मुकदमा
पानी निकासी के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव जाखौली में दूषित पानी की निकासी को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में एक युवक को अपने घर बुलाने के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवक के पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों पर लगा है। वह अपने ननिहाल में किराए पर रहतेे हैं। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गांव जाखौली निवासी राहुल (18) बुधवार की रात अपने घर पर था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रात के समय पड़ोस में किराए के मकान में रह रहा अनुज व उसका भाई पंकज उसे बुलाने आए थे। दोनों उसे अपने साथ ले गए। राहुल मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने समझा कि वह किसी काम के लिए उसे साथ ले गए हैं। अपने घर पर ले जाने के बाद दोनों ने राहुल को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर राहुल का चाचा छतर पाल आरोपियों के घर गया तो उसने देखा कि दोनों भाई राहुल को पीट रहे थे। उन्होंने उसका मुंह भी दबा रखा था। उसके शोर मचाने व अन्य पड़ोसियों के आने के बाद दोनों भाई वहां से फरार हो गए। छतर पाल ने बताया कि वह अपने भतीजे को लेकर बहालगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी गई। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने छतर पाल के बयान पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

20 दिन पहले हुआ था झगड़ा
आरोपी राहुल के घर के पास ही किराए पर रहते हैं। उनके साथ राहुल का करीब 20 दिन पहले नाली के पानी की निकासी को लेकर झगड़ा हुआ था। परिजनों को शक है कि उसकी झगड़े की रंजिश में आरोपियों ने घर बुलाकर राहुल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाने की जताई आशंका
परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने पहले राहुल को अपने घर ले जाने के बाद उसे शराब पिलाई। उसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

वर्जन
युवक के परिजनों ने पड़ोस में रह रहे दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्ण सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed