फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोली मारकर की गई है युवती की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

गोली मारकर की गई है युवती की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर की गई है युवती की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
सिर में गोली मारकर की गई थी युवती की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नाहरी-हलालपुर रोड पर कुएं में मिली मृत मिली युवती की गोली मारकर हत्या की गई थी। युवती का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। युवती के सिर से गोली बरामद कर ली गई है। वहीं पुलिस अभी शव की पहचान नहीं कर पाई है। इसके लिए पुलिस ने आसपास के सरपंचों से भी मदद मांगी है। साथ ही सभी थानों में भी सूचना दी है। इसके साथ लापता युवतियों का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
गौर हो कि नाहरी-हलालपुर रोड स्थित सूखे कुएं में ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा था। गांव के सरपंच सुनील दहिया ने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में लिया था। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 20-22 साल है। युवती ने गहरे नीले रंग का सूट, लाल रंग की पायजामी, लाल रंग का दुपट्टा पहना था। पुलिस ने शनिवार को शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जिसमें महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

---
सिर से सटाकर मारी गई है गोली
पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के सिर पर सटाकर गोली मारी गई है। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि गोली का हिस्सा सिर के अंदर ही फंसा मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कुएं के आसपास खोल को बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन खोल नहीं मिल सका है। आसपास के सरपंचों के पास मैसेज से महिला का फोटो भेजा गया है। इतना ही नहीं महिला का फोटो व उससे संबंधित जानकारी जिप नेट पर भी डाली गई है ताकि पहचान करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुएं में मिली युवती की गोली मारकर हत्या की गई थी। सिर के अंदर से पोस्टमार्टम में गोली बरामद हुई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- ईश्वर सिंह, चौकी प्रभारी बारोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed