फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिन प्रदेशों में शराब बंदी, वहां हरियाणा से होती है तस्करी

जिन प्रदेशों में शराब बंदी, वहां हरियाणा से होती है तस्करी

Sat, 05 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिन प्रदेशों में शराब बंदी, वहां हरियाणा से होती है तस्करी
सात ट्रकों में 6500 पेटी अवैध शराब पकड़ी, एक ट्रक चालक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा/सोनीपत।
पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वीरवार रात को खरखौदा क्षेत्र में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने सात ट्रकों में भरकर शराब बंदी वाले प्रदेश गुजरात व बिहार में सप्लाई के लिए रखी गई करीब 65 सौ पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक ट्रक चालक को काबू किया है। वहीं छह अन्य के चालक व क्लीनर फरार हो गए। एक ट्रक जहां खरखौदा मंडी तो छह ट्रक सिसाना के पास स्थित ढाबे से बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामलों में सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। जिसमें एक ट्रक चालक सहित चार को नामजद किया है। नामजदों में दो शराब तस्करी के आरोपी व एक ढाबा संचालक शामिल है। पुलिस ने ट्रक चालक को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।
एएसपी राजीव देशवाल को वीरवार रात को सूचना मिली थी कि खरखौदा क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर वाहनों को खड़ा किया गया है। शराब सिसाना निवासी भूपेंद्र व उसके भाई जितेंद्र की बताई गई थी। आरोप था कि उन्होंने शराब को पंजाब व चंडीगढ़ से मंगवाया गया है, जिसे आगे सप्लाई किया जाएगा। उनके निर्देश पर तुरंत खरखौदा थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों का गठन किया गया। इसके बाद टीम सबसे पहले खरखौदा अनाज मंडी पहुंची तो वहां पर ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर से अवैध शराब मिली। पुलिस ने चालक बंटी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस को बताया गया कि सिसाना केपास देव ढाबे के निकट शराब के वाहन खड़े है। जिस पर अलग-अलग टीमों ने छापामार कार्रवाई करते हुए वहां से छह अन्य वाहन बरामद किए गए। इनमें भी शराब भरी थी। पुलिस ने वाहनों के अंदर से करीब 65 सौ पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को आबकारी विभाग के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले में बंटी के साथ ही ढाबा मालिक सुखबीर व भूपेंद्र और जितेंद्र को नामजद किया गया है। पुलिस ने अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
शराब को तस्करी कर लाने व आगे सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर रात को ही अलग-अलग टीमों का गठन कर छापे मारे गए। पुलिस ने सात वाहनों में भरी 65 सौ पेटी शराब बरामद की है। जिसमें पव्वे भी शामिल हैं। मामले में गिरफ्तार एक ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीर सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed