फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज

Fri, 04 May 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गढ़ी ब्राह्मणन निवासी एक अध्यापक ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर उसके परिचित को विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी रमेश नेे बताया कि वर्ष 2017 में उसके पास एक ई-मेल आई थी। जिसके बाद उसका अश्वनी रतन से संपर्क हुआ। आरोपी ने उसे कहा कि उसका एक दोस्त विदेश भेजने का काम करता है और वहां जॉब दिलाता है। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसके परिचित को भी विदेश भेज देगा। आरोपी ने झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब उसे आरोपी पर शक हुआ तो उसने दिल्ली में पता किया, जहां उसे पूरी सच्चाई का पता चली। उसने आरोपी अश्वनी से अपनी रकम वापस मंागी। इसके बाद आरोपी ने उसे एक चेक दिया। जब उसने यह चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद पैसे मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed