{"_id":"5a1b0b754f1c1b87698be005","slug":"131511721845-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार दिखाकर मुरथल टोल प्लाजा के प्रबंधक से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार दिखाकर मुरथल टोल प्लाजा के प्रबंधक से लूटपाट
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार दिखाकर मुरथल टोल प्लाजा के प्रबंधक से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। जीटी रोड पर भिगान के पास स्थापित टोल प्लाजा के प्रबंधक ने दूसरी कंपनी के कारिंदों पर हथियार के बल पर लूटपाट का आरोप लगाया है। प्रबंधक आरोप है कि उससे सोने की चेन व नकदी लूटी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव इसराना निवासी सुरेश जागलान ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल टोल प्लाजा पर एक कंपनी का प्रबंधक है। शनिवार रात को यहां कार्यरत दूसरी कंपनी के कर्मचारी ने उसे कार्यालय से बाहर बुलाया। कर्मी तेवड़ी निवासी हरदीप ने अपने भाई संदीप, विशाल व दो अन्य के साथ उसे हथियार दिखाकर काबू कर लिया। हरदीप ने उसे धमकी दी कि रात को उसे टोल पर रोकने का मजा चखाते हैं। उन्होंने उसकी बुरी तरह से पिटाई करने के बाद सोने की चेन व तीन हजार रुपये छीन लिए। बाद में वह फरार हो गए। मामले की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
देर रात टोल पर नकदी व सोने की चेन लूटने की सूचना मिली थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
फूलकंवार, थाना प्रभारी, मुरथल।