{"_id":"59aef67f4f1c1b8c078b476a","slug":"131504638591-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजमेंट से खींचतान पर टीकाराम कालेज की प्रिंसीपल सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजमेंट से खींचतान पर टीकाराम कालेज की प्रिंसीपल सस्पेंड
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रबंधन से खींचतान पर टीकाराम कालेज की प्रिंसिपल सस्पेंड
एक क्लर्क का ट्रांसफर करने पर हुई बैठक में खींचतान होने पर हटाई प्रिंसिपल
सुनीता देशवाल को बनाया कालेज प्रिंसिपल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जाट एजुकेशन संस्था के टीकाराम गर्ल्स कालेज की प्रिंसिपल मोनिका वर्मा को प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन ने ये कार्रवाई बैठक में एक क्लर्क के ट्रांसफर को लेकर हुई खींचतान के बाद की है। प्रिंसिपल मोनिका वर्मा को हटाए जाने के बाद सुनीता देशवाल को नई प्रिंसिपल बनाया गया है।
सोनीपत की बड़ी संस्थाओं में शामिल जाट एजुकेशन संस्था के टीकाराम गर्ल्स कालेज में पिछले करीब पांच साल से कालेज की प्रिंसिपल रही मोनिका वर्मा को प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। बताया गया है कि एक सप्ताह पहले मीटिंग में प्रबंधन कमेटी ने टीकाराम गर्ल्स कालेज के एक क्लर्क को संस्था के दूसरे कालेज में ट्रांसफर करने की बात कही थी। बैठक में कहा गया था कि क्लर्क का संस्था के किसी भी कालेज में ट्रांसफर कर दिया जाता है तो वह उस जगह भी काम कर सकता है और उसकी जगह आने वाला क्लर्क भी अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा सकता है। इस पर गर्ल्स कालेज की प्रिंसिपल मोनिका वर्मा ने इस पर ऐतराज जताया इसपर मीटिंग के अंदर ही खींचतान शुरू हो गई। उसके बाद ही मोनिका वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया और उनकी जगह सुनीता देशवाल को प्रिंसिपल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जाट एजुकेशन संस्था के कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र शास्त्री ने प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। वहीं प्रिंसिपल पद से हटाए जाने पर मोनिका वर्मा ने मैनेजमेंट कमेटी से विवाद नहीं होने की बात कहते हुए कमेटी के सभी लोगों को भाई जैसा बताया। उन्होंने खुद को सस्पेंड किए जाने पर कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।