{"_id":"5939514c4f1c1b29568b4593","slug":"131496928588-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर कैब चालक को काबू कर कार व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर कैब चालक को काबू कर कार व नकदी लूटी
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव चिटाना के पास कैब चालक को गन प्वाइंट पर काबू कर दो बदमाश कार, नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने युवक के मुंह व हाथ-पैर टेप से बांध दिए थे। वह उसकी कार को दिल्ली से सोनीपत के लिए टैक्सी में लेकर आए थे। चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के संगम विहार की गली नंबर 27 निवासी गुलफान ने बताया कि उसने अपनी इंडिगो कार को ओला कैब में लगा रखा है। उसने बताया कि बुधवार शाम को कैब कंपनी की तरफ से फोन आया था कि दो युवकों को पीरागढ़ी से सोनीपत के लिए कार टैक्सी में ले जानी है। इस पर वह पीरागढ़ी से उन्हें अपनी कार में लेकर सोनीपत के लिए चल दिया। सोनीपत शहर में आने के बाद एक युवक ने किसी के पास फोन किया। उसके बाद वह उसे गोहाना रोड पर लेकर चल दिए। बाद में वह गांव चिटाना की तरफ ले गए। चिटाना के कच्चे रास्ते में एक युवक ने कार को रुकवा लिया। कार रोकते ही युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता दूसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर उसे अड़ा दी। बाद में युवकों ने उसके हाथ-पैर व मुंह पर टेप लगा दी। उन्होंने उसकी जेब से आठ हजार रुपये, आरसी, डीएल, आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन छीन लिए। उन्होंने उसे कार से नीचे गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए। उसने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और राहगीर की मदद से मामले की सूचना मोहाना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
वर्जन
चालक ने उसकी कार को टैक्सी में लेकर आने के बाद गन प्वाइंट पर लूटपाट किए जाने की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, मोहाना थाना।