{"_id":"5c72f1dbbdec224bc62b6048","slug":"121551036891-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में आए युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में आए युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में आए युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर (सोनीपत)। गांव राक्सेड़ा-दातौली मार्ग पर गेहूं के खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की बाइक भी शव के पास पड़ी मिली है। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित किया। जिस पर गन्नौर पुलिस को अवगत कराया गया। शव पानीपत निवासी युवक का है और वह रात को शादी समारोह में गांव राक्सेड़ा में आया था। युवक के चेहरे पर खून लगा था। पिता के बयान पर पुलिस ने फिलहाल एक नामजद समेत अन्य पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार सुबह जब गांव दातौली के ग्रामीण खेतों की तरफ घूमने गए तो उन्हें गेहूं के खेत में एक युवक का शव व बाइक पड़ी दिखाई दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में अवगत कराया। जहां से सूचना के बाद गन्नौर जीटी रोड चौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो बाइक के अंदर मिले कागजात के आधार पर शव की पहचान पानीपत के गांव सिवाह निवासी मोहित के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे मोहित के पिता रमेश ने बताया कि मोहित रात को शादी समारोह में जाने के लिए बाइक लेकर निकला था। रमेश ने बताया कि मोहित गांव के पास ही गुप्ता टेक्सटाइल कंपनी में काम करता था। मोहित शनिवार शाम अपने पिता की बाइक लेकर घर से यह कहकर निकला था कि उसे पानीपत के गांव राक्सेड़ा में अपने दोस्त की शादी में जाना है। वह गांव के ही सुनील उर्फ सन्नी व अंकित उर्फ एंगो के साथ बाइक पर निकला था। साथ ही कहकर गया था कि रात को वापस लौट आएगा। वह रात को नहीं लौटा। सुबह उनके पास पुलिस का फोन आया कि उसके बेटे का शव दातौली के पास खेतों में पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके चेहरे पर खून लगा मिला। उसे पता लगा कि रात को शादी समारोह के दौरान वह गांव राक्सेड़ा निवासी नीटू के साथ बाइक पर निकला था। उसके बाद उसके बेटे का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने फिलहाल रमेश के बयान पर राक्सेड़ा निवासी नीटू व अन्य के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
डीजे पर नाचने लगे दोस्त, तब नीटू के साथ निकला था मोहित
मोहित के पिता रमेश ने पुलिस को बताया कि जब सुबह तक उसका बेटा घर नहीं पहुंचा तो उसने गांव के सुनील उर्फ अंकित से पूछा तो उन्होंने बताया कि तीनों ही रात को राक्सेड़ा शादी में आए थे। जब वह डीजे पर नाचने लगे तो मोहित गांव राक्सेड़ा के नीटू के साथ बाइक पर बैठकर निकल गया था। उसके बाद वह उनके पास नहीं आया। रमेश ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि नीटू ने अन्य के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या की और बाद में शव को खुर्द-बुर्द करकेखेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
---
गांव दातौली के पास खेत में एक युवक का शव मिला है। वह रात को बारात में राक्सेड़ा आया था। उसके बाद वह राक्सेड़ा के युवक के साथ बाइक पर निकला और बाद में उसका शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। फिलहाल पिता ने एक युवक पर शक जताया है। उसके व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
रोहताश, जांच अधिकारी, जीटी रोड चौकी गन्नौर।