{"_id":"5c5f2088bdec22736a7697f5","slug":"121549738120-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ कार्यालय के अंदर से सरकारी गाड़ी ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीपीओ कार्यालय के अंदर से सरकारी गाड़ी ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीपीओ कार्यालय के अंदर से सरकारी गाड़ी चोरी
-मुख्य गेट का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। शहर के बस स्टैंड के पास स्थित बीडीपीओ कार्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर खड़ी सरकारी गाड़ी चोरी कर ले गए। रात को चौकीदार के कार्यालय में तैनाती के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। उसे चोरी की भनक तक नहीं लगी। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की रात चोरों ने बीडीपीओ कार्यालय के मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। बीडीपीओ नरेश छिक्कारा ने बताया कि चौकीदार रात को बीडीपीओ कार्यालय में ही था, लेकिन उसे चोरी की वारदात का पता तक नहीं चला। चोर कार्यालय के प्रांगण में खड़ी सरकारी बोलेरो गाड़ी को चोरी कर ले गए। गाड़ी को न पाकर चौकीदार ने ही उसे घटना की जानकारी दी। उनकी तरफ से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी गाड़ी चोरी होने की सूचना दी गई है।
सीसीटीवी की सोमवार को कराई जाएगी जांच
बीडीपीओ कार्यालय में ही बनी एक बिल्डिंग में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। जिसके गेट पर सीसीटीवी लगा हुआ है। दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद था। ऐसे में सोमवार को ही बैंक खुलने पर उसके सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जाएगी। जिससे गाड़ी चोरी करने वालों का पता लगाया जाएगा।