{"_id":"5c2d1527bdec22571a17ccb6","slug":"121546458407-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने सोशल मीडिया पर खोली पुलिस की पोल तो जुआरियों के खिलाफ चलाना पड़ा अभियान, सात दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने सोशल मीडिया पर खोली पुलिस की पोल तो जुआरियों के खिलाफ चलाना पड़ा अभियान, सात दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने सोशल मीडिया पर खोली पोल, तो पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के दिल्ली कैंप व अन्य स्थानों पर जुआ खेलने के अड्डे चल रहे थे। इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कोई अभियान नहीं चला रही थी। इसी बीच पहली जनवरी को एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जब पुलिस की पोल खोलते हुए लिखा की जुआरियों के कारण उनका आना-जाना मुश्किल हो गया तो पुलिस को आखिर जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाना पड़ा। किशोरी ने जहां जुआरियों के होने के बारे में लिखा है वहां से पांच जुआरियों को काबू किया गया है। वहीं दो अन्य सट्टेबाजों को दूसरे स्थानों से गिरफ्तार किया है।
पहली जनवरी को शहर के दिल्ली कैंप की रहने वाली एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट किया था। जिसमें उसने शहर के जुआरियों के चलते हो रही परेशानी को लेकर मदद मांगी थी। छात्रा ने लिखा कि प्लीज हमारी हेल्प करें, हमारा आना जाना मुश्किल हो रहा है। उसने लिखा कि- फ्रेंडस जो जो भी सोनीपत के हैं सुनो। दिल्ली कैंप में खुले आम जुआ चलता है। फाटक के दोनों तरफ जुआ चलता है। हम जब कॉलेज जाते हैं परेशान होते हैं। पढ़ने जाते हैं तो परेशान होते हैं। बहुत दिक्कत होती है आने जाने में। बहुत गंदे लोग खड़े होते हैं वहां, हम गर्ल्स की हेल्प करो। सोशल मीडिया पर डाली गई यह पोस्ट काफी तेजी से वॉयरल हो गई। जिस पर पुलिस को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर पोल खुलने के बाद पुलिस को अभियान चलाना पड़ा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात जुआरियों व सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
पुराने फाटक के पास से पांच जुआरी पकड़े
छात्रा की पोस्ट आने के बाद पुलिस ने पांच जुआरियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी जीवन नगर निवासी जतिन, राजेंद्र नगर निवासी सन्नी व रवि, मसद मोहल्ला निवासी अजीत, वेस्ट रामनगर निवासी प्रदीप है। आरोपियों को गीता भवन चौकी में नियुक्त एएसआई बिजेंद्र ने काबू किया है। उन्हें गोहाना रोड स्थित पुराना फाटक के पास मालाबार होटल के निकट से काबू किया है। उनके कब्जे से 8200 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
दो सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो सट्टेबाजों को काबू किया है। पुलिस ने दिल्ली कैंप निवासी संजय व मूलरूप से इस्माइलापुर जींद फिलहाल सुंदर सांवरी निवासी जगजीत है। आरोपी संजय को हुडा पार्क बहालगढ़ रोड से काबू किया। उससे 1220 रुपये बरामद हुए। वहीं जगजीत सेक्टर-14 चौकी में नियुक्त एचसी धर्मपाल ने बाबा-तराना रोड से काबू किया। उसके कब्जे से 2020 रुपये बरामद किए हैं।