{"_id":"5c155280bdec22556052dfcc","slug":"121544901248-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति के खाते से 25 हजार निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति के खाते से 25 हजार निकालने के मामले में मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते से 25 हजार निकालने पर केस दर्ज
-खरखौदा कोर्ट में कार्यरत व्यक्ति के खाते से निकाले थे रुपये
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 निवासी व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। व्यक्ति का एटीएम जेब में होने के बावजूद उसके खाते से राशि निकल गई थी। खरखौदा न्यायालय में कार्यरत सेक्टर-23 निवासी राजेश ने पुलिस को बताया था कि वह 9 दिसंबर को घर पर था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर तीन मैसेज आए थे। जिसमें दो बार में 10-10 हजार व एक बार में पांच हजार रुपये उसके खाते से निकाले गए थे। मैसेज देखते ही उसने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन कर एटीएम को बंद करा दिया था। उसने बताया था कि एटीएम उसकी जेब में होते हुए उसके खाते से पैसे निकल गए थे। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने अब जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस खाते से नकदी गायब होने के बारे में बैंक में जाकर भी जांच करेगी।