फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेट्रोल पंप कारिंदे से हाईवे पर दिनदहाड़े स्कूटी लूटी

पेट्रोल पंप कारिंदे से हाईवे पर दिनदहाड़े स्कूटी लूटी

Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कारिंदे से हाईवे पर दिनदहाड़े स्कूटी लूटी
पेट्रोल पंप कर्मी से हाईवे पर दिनदहाड़े स्कूटी लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। हाईवे पर कुंडली के पास एक पेट्रोल पंप कर्मी को काबू कर तीन बदमाश दिनदहाड़े उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। कारिंदे ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव असौदा पट्टी निवासी रामप्रसाद ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह सिंघू बॉर्डर स्थित भारत सर्विस स्टेशन पर काम करता है। वह बुधवार को पेट्रोल पंप के काम से स्कूटी लेकर कुंडली की तरफ जा रहा था। दोपहर को जब वह कुंडली गांव के पास माखन भोग होटल के पास पहुंचा तो इसी दौरान तीन युवकों ने उसे रोक लिया। उसके रोकते ही युवकों ने डरा धमकाकर उसे नीचे उतार दिया और स्कूटी छीनकर फरार हो गए। रामप्रसाद ने वहां से पेट्रोल पंप पर जाकर मामले से अवगत कराया। उसके बाद कुंडली थाना में आकर शिकायत दी गई। कुंडली थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। रामप्रसाद ने बताया कि बदमाश सरेआम वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूटी छीनने की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद से युवकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष, जांच अधिकारी, थाना कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed