{"_id":"5bd8ae72bdec2269351dc394","slug":"121540927090-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताडना से तंग महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रताडना से तंग महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताड़ना महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ केस दर्ज
-मृतका के भाई की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के जीवन विहार निवासी महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। मृतका के भाई की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जीवन विहार निवासी मोहित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन कीर्ति ने गांव पांची निवासी संदीप के साथ 9 साल पहले शादी की थी, जब वह नाबालिग थी। उसकी बहन के बालिग होने पर तीन साल बाद शादी को रजिस्टर्ड कराया गया। संदीप आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बहन से लड़की को जन्म दिया, जिसके बाद वह और अधिक प्रताड़ित करने लगा। जिससे तंग आकर वह मायके आ गई। पंचायत में मामला पहुंचने के बाद बहन को वापस ससुराल भेजा गया। पति की प्रताड़ना से तंग आकर 28 अक्तूबर को कीर्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शमशेर सिंह, जांच अधिकारी।