{"_id":"5aa1908e4f1c1bb6758b4601","slug":"121520537742-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नहीं थम रही नकल, 10 छात्र पकड़े गए, एक केंद्र अधीक्षक बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नहीं थम रही नकल, 10 छात्र पकड़े गए, एक केंद्र अधीक्षक बदला
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में नहीं थम रही नकल, 10 छात्र पकड़े गए, एक केंद्र अधीक्षक बदला
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने में प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे है। परीक्षा के दूसरे दिन भी अधिकतर केंद्रों पर खूब नकल चली। किसी ने दीवार से कूदकर केंद्र में नकल पकड़ाई तो किसी ने खिड़की पर लटककर अंदर पर्चियां पहुंचा दी। नकल कराने के लिए युवक केंद्रों की छत पर भी चढ़ गए और इन नकल कराने वालों के सामने पुलिस पूरी तरह से लाचार दिखी। वहीं फ्लाइंग टीमों ने जिले में 10 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा और उनकी यूएमसी बना दी गई। एक केंद्र के अधीक्षक भी बदले गए हैं जो वहां बाहरी लोगों को रोकने में नाकाम हो रहे थे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, ओपन व री अपीयर वालों की बुधवार से परीक्षा शुरू हुई थी और दूसरे दिन 10वी के परीक्षार्थियों का अंग्रेजी का पेपर था। परीक्षा कराने के लिए जिले में 105 केंद्र बनाए गए है और उनपर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से रखी गई है। 10वीं के परीक्षार्थियों का पहला पेपर होने के कारण परीक्षार्थी काफी समय पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे और वह सबसे पहले अपनी सीट ढूंढने में जुट गए। इसके बाद जब पेपर शुरू हुआ तो अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर लोग अपनों को किसी तरह नकल कराने की जुगत में लग गए। युवाओं ने केंद्रों की दीवार पर चढ़कर अंदर परीक्षार्थियों को नकल थमा दी तो किसी ने खिड़की से पर्चियां अंदर पहुंचा दी। गन्नौर में हालात ज्यादा खराब दिखाई दिए, जहां राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छत पर युवकों का जमावड़ा लगा रहा और वहां जमकर नकल कराई गई। इस तरह जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर खुलकर नकल चली और शहरों में बने केंद्रों पर स्थिति ज्यादा खराब दिख रही है, जहां अधिकारी होने के बावजूद नकल नहीं थम रही है। वहीं मंडौरा के केंद्र के अधीक्षक को बदला गया है, क्योंकि वहां बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ज्यादा हो रहा था।
--
जिलेभर में 10 नकलची पकड़े, यूएमसी बनाई
परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कई प्रशासनिक, शिक्षा विभाग व पुलिस की फ्लाइंग टीमें बनाई गई थी और यह टीमें दिनभर केंद्रों पर छापेमारी करती रही। जिस तरह बाहर से अंदर नकल करने के लिए पर्चियां जा रही थी, उस कारण ही टीमों ने जिले में 10 को नकल करते हुए दबोच लिया और उनकी यूएमसी बना दी गई। सोनीपत में 5 को नकल करते पकड़ा गया तो गोहाना में 5 नकल करते हुए पकड़े गए। गन्नौर में खुलकर नकल होने के बावजूद किसी को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
--
धारा 144 की उड़ रही धज्जियां, डीईओ ने कहा पुलिस की लापरवाही
प्रशासन परीक्षा के कारण केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई हुई है। इसके बावजूद अधिकतर केंद्रों के बाहर रोजाना भीड़ जमा रहती है और वहां पुलिस भी खड़ी रहती है। वहां तैनात पुलिस कर्मी पूरी तरह से युवकों के आगे लाचार दिख रहे है जो उनको हटने तक के लिए नहीं कहते है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह नकल कैसे रोक सकते हैं। यहां तक की डीईओ सुमन नैन ने पुलिस की लापरवाही के कारण केंद्रों के आसपास भीड़ जमा होने की बात कही है और इसके लिए वह अधिकारियों से बात करेगी।
--
सरपंच की जगह दूसरी छात्रा से परीक्षा दिलाने की सूचना पर दौड़े अफसर
शहर में सूचना फैल गई कि जटवाड़ा के सेंटर पर एक गांव की सरपंच की जगह किसी अन्य छात्रा से परीक्षा दिलाई जा रही थी। यह सूचना मिलते ही कई अधिकारी वहां पहुंच गए। डीईओ सुमन नैन ने कहा कि वहां वह खुद गई और वहां जांच की गई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला कि किसी की जगह दूसरी छात्रा परीक्षा दे रही हो। वहीं केंद्र में परीक्षा दे रही एक छात्रा ने दावा किया है कि उसके आगे बैठकर परीक्षा दे रही एक छात्रा को अधिकारी जांच करने के बाद अपने साथ लेकर गए थे और उसके बाद वह परीक्षा देने नहीं आई।
--
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर टीमों ने लगातार छापेमारी की और जिले में 10 को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिनकी यूएमसी बना दी गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर जिस तरह से भीड़ जमा हो रही है, उसके लिए पूरी तरह से पुलिस जिम्मेदार है। वहीं केंद्रों के पास भीड़ को हटाने के लिए सरपंचों व अन्य गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग करके सहयोग मांगा गया है।
-सुमन नैन, डीईओ