फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   15 करोड़ का लोन नहीं चुकाने पर चावल मिल की सील

15 करोड़ का लोन नहीं चुकाने पर चावल मिल की सील

Thu, 16 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
15 करोड़ का लोन नहीं चुकाने पर चावल मिल की सील

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना(सोनीपत)। लाठ-जौली चौक के निकट चल रहे चिंतपूर्णी चावल मिल को बुधवार को अधिकारियों ने सील कर दिया। मिल के मालिक ने बैंक से 15 करोड़ रुपये लोन ले रखा है, जिसे न चुकाने पर कार्रवाई की गई। डीसी ने कार्रवाई के लिए गोहाना तहसीलदार वजीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। अधिकारियों ने मिल को सील करने के बाद उसकी चाबी भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के अधिकारियों को सौंप दी। तहसीलदार वजीर सिंह ने बताया कि अनिल महाजन ने सोनीपत रोड स्थित लाठ-जौली चौक के निकट चिंतपूर्णी प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल खोल रखा है। मिल मालिक ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक से मिल चलाने के लिए 15 करोड़ रुपये का लोन ले रखा है। लोन समय पर न चुकाने पर बैंक के अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed