{"_id":"596bb2644f1c1bc1188b47ee","slug":"121500230244-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र की हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र की हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
जमीन से रास्ता देेने व सिंचाई को लेकर हुए विवाद में की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत/खरखौदा।
गांव गोरड़ में जमीनी रंजिश व सिंचाई को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। आरोपी आहुलाना निवासी नवीन है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों गांव गोरड़ निवासी श्रवण, सोमबीर व राजबीर को पहले ही काबू कर चुकी है।
गांव गोरड़ निवासी शोभराम ने पुलिस को बताया था कि 1 जुलाई को सुबह वह अपने भाई दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रविंद्र (26), पिता ईश्वर (54) व भाई कुलदीप के साथ खेतों में धान की रोपाई के लिए गया था। वहां पर उसका चचेरा भाई देवेंद्र, श्रवण, श्रवण की पत्नी उषा, बेटा भवन, देवेंद्र की पत्नी, धर्म सिंह की पत्नी व दो बेटे ओमबीर और सोमबीर व श्रवण के भांजे गांव आहुलाना निवासी नवीन ने उन पर हमला कर दिया। वह पिस्तौल, लाठी, जेली, कुल्हाड़ी व अन्य हथियार लेकर आए थे। देवेंद्र व श्रवण के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आते ही जमीन से रास्ता देने व सिंचाई नहीं करने देने के लिए झगड़ा शुरू कर दिया था। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो देवेंद्र ने उस पर गोली चला दी थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इसी बीच हमलावरों ने प्रविंद्र के सीने व उसके पिता ईश्वर की पीठ पर गोली मार दी थी। इतना ही नहीं नवीन ने ईश्वर के सिर पर कस्सी से वार कर दिया था। हमले में उसके भाई व पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में हमलावर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने शोभराम के बयान पर सभी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए खरखौदा थाना प्रभारी वीरेंद्र व फरमाणा चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह की टीम ने आरोपी श्रवण, सोमबीर व ओमबीर को काबू कर लिया था। अब पुलिस टीम ने चौथे आरोपी आहुलाना निवासी नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की हत्या के मामले में एक अन्य आरोपी को काबू कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों का पता लगाकर उन्हें काबू किया जा सके।
वीरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी खरखौदा।