{"_id":"5cd48177bdec22073561b2ef","slug":"11557430647-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो मंजिला मकान में बनीं दो दुकानों का जला सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आग से दो मंजिला मकान में बनीं दो दुकानों का जला सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। गांव खेवड़ा स्थित एक दो मंजिला मकान में लगी आग से दो दुकान और लड़की की शादी के लिए रखा सामान जल गया। आग से दुकान में रखा गैस सिलिंडर फट गया जिससे आग की लपटें फैल गई और सामने मकान में सो रहे परिवार को आगजनी का पता लगा तो काबू पाने का प्रयास किया गया। तब तक दुकान में परचून व कॉस्टमेटिक का जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मकान में परचून और कॉस्टमेटिक की खोली थी दुकान
गांव खेवड़ा निवासी विजय पाल गांव में अपने मकान के सामने दो मंजिला मकान में परचून की दुकान खोली है। उनकी दुकान की दूसरी मंजिल पर उनकी पत्नी रेखा की कॉस्टमेटिक के सामान व परचून की दुकान है। बुधवार रात को दोनों दुकान बंदकर सामने मकान में सो रहे थे। उनके साथ उनकी बेटी कीर्ति भी दूसरे कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 बजे रेखा की आंख खुली तो उनके कमरे में काफी धुआं फैला हुआ था। जिस पर वह बाहर निकली तो देखा कि उनकी दुकान में आग लगी है।
उसने शोर मचाकर परिजनों और पड़ोसियों को आग लगने की सूचना दी। जिस पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन परचून के सामान में आग लगने से यह और तेजी से फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी देर बाद लोगों की मदद से दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों के साथ ही बेटी की शादी के लिए रखा गया सामान भी जल गया। जिससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। विजयपाल ने प्रशासन ने मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
18 मई को है बेटी की शादी
विजयपाल ने बताया कि उसकी एक बेटी और बेटा है। उसकी बेटी कीर्ति की शादी 18 मई को होनी है। शादी के तिथि नजदीक होने के चलते उन्होंने सभी तैयारियां पहले ही कर ली है। शादी के लिए सामान दुकान में ही रखा था। आगजनी से बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर लाया गया सामान भी जलकर राख हो गया।
परचून और कॉस्टमेटिक के सामान की वजह से बढ़ी आग
ग्रामीणों ने बताया कि आग विजयपाल की परचून व कॉस्टमेटिक के सामान की दुकान में होने के कारण आग ज्यादा फैल गई। परचून की दुकान में तेल व चीनी होने के कारण इसकी लपटें काफी तेजी से फैल रही थी। साथी ही दुकान में रखे गैस सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गया। जिससे वह फट गया और पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। मकान के ऊपर के हिस्से में कॉस्टमेटिक की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। उसमें रखा कपड़ा व सामान भी जल गया।
दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची तो भड़का लोगों का गुस्सा
दमकल की गाड़ी आग लगने की सूचना के बाद काफी देरी से पहुंची। लोगों का कहना है कि पहले ही देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम कड़ा फायर टेंडर लेकर आई थी। गांव की गलियों में भीड़ होने के कारण फायर टेंडर अंदर नहीं जा सका। जिसके बाद छोटा फायर टेंडर बुलवाया गया है। आरोप है कि उसमें पानी नहीं था। लोगों के सबमर्सिबल चलाकर उसमें पानी भरा गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया गया।