फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गुहणा में फांस में लगी आग बुझाने गई फायर बिग्रेड की गाड़ी जली, आग बुझाते तीन कर्मरचारी भी झुलसे

गुहणा में फांस में लगी आग बुझाने गई फायर बिग्रेड की गाड़ी जली, आग बुझाते तीन कर्मरचारी भी झुलसे

Wed, 01 May 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
गुहणा में फांस में लगी आग बुझाने गई फायर बिग्रेड की गाड़ी जली, आग बुझाते तीन कर्मरचारी भी झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/खरखौदा। गांव गुहणा के खेतों में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से करीब 300 एकड़ गेहूं के फांस में आग लग गई। किसानों ने आगजनी की सूचना फायर बिग्रेड केंद्र पर दी तो वहां आग बुझाने के लिए गाड़ी भेजी गई। वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग की चपेट में आने से जल गई। गाड़ी में आग लगने से तीन फायर कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इसके साथ ही गोहाना रोड पर जाम में फंसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर भेजा गया, जहां से तीनों कर्मचारियों को पीएचसी मोहाना में लाया गया। जहां से उन्हें महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भर्ती कराया गया। वहां से दो कर्मचारियों को पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन वहां की जगह सोनीपत के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
गांव गुहणा के खेतों में 300 एकड़ गेहूं के फांस में लगी आग से किसानों में हड़कंप मच गया। आगजनी की सूचना के बाद किसानों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना सोनीपत फायर ब्रिगेड केंद्र पर दी। सूचना के बाद चालक सुनील कुमार फायर बिग्रेड की गाड़ी में अपने तीन साथियों को बैठाकर गुहणा के खेतों में लगी आग बुझाने के लिए पहुंचा और इस दौरान आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड गाड़ी का पंप गेयर उलझ गया। जिससे गाड़ी बंद पड़ गई और इसी दौरान हवा ने अपना रुख बदल लिया, जिसके चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद फायर कर्मचारी संदीप, जगदीप व विकास कुमार गाड़ी को आग से बचाने के लिए प्रयास करने लगे तो वह तीनों झुलस गए। इसके बाद चालक ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी और किसानों ने खेतों में आग को खुद बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान शहर में आप व जजपा द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी फंस गई। इस गाड़ी को गांव लुहारी टिब्बा में फांस में लगी आग बुझाने के लिए भेजा जा रहा था। सूचना के बाद तुरंत उस गाड़ी को गांव लुहारी टिब्बा की बजाय गुहणा भेजा गया। इसके बाद तीनों फायर कर्मियों को फायर बिग्रेड की गाड़ी में बैठाकर पीएचसी मोहाना में ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एंबुलेंस से महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद फायर कर्मचारी संदीप व जगदीप को पीजीआई रेफर कर दिया और विकास को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद कर्मचारियों को सोनीपत के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एक माह पहले हो चुका ठेका खत्म, फिर भी लिया जा रहा काम
आग से झुलसने वाले कर्मचारी दमकल विभाग में ठेके पर कार्यरत थे, जिनका एक माह पहले ही ठेका खत्म हो चुका है। इसके बाद भी संविदा कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। इस तरह विभाग की अनदेखी का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। जिसके चलते संविदा कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले गन्नौर में भी जली थी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
गन्नौर में भी तीन दिन पहले फांस में आग बुझाने गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी जल गई थी। तेज हवा के कारण गाड़ी की ओर लपटें आईं थी। इसके बाद जब गाड़ी को हटाने को स्टार्ट किया तो वह खराब हो गई। आग बढ़ने से वहीं जलकर नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed