फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   चाकू की नोंक पर दुकान में घुसकर गल्ले से 20 हजार रुपये निकाले, रोकने पर दुकानदार के पिता पर किया चाकू से हमला

चाकू की नोंक पर दुकान में घुसकर गल्ले से 20 हजार रुपये निकाले, रोकने पर दुकानदार के पिता पर किया चाकू से हमला

Mon, 08 Apr 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
चाकू की नोंक पर दुकान में घुसकर गल्ले से 20 हजार रुपये निकाले, रोकने पर दुकानदार के पिता पर किया चाकू से हमला
दुकान में चाकू दिखा गल्ले से निकाले 20 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। कैलाना गांव में दो युवकों ने दुकान में घुसकर चाकू की नोंक पर गल्ले से 20 हजार रुपये निकाल लिए। जब दुकानदार के पिता व दादा ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो युवकों ने दुकानदार के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवा दिया। घायल ने मामले की शिकायत अब पुलिस को दी है।

शिकायत में गांव कैलाना निवासी हरिराम ने बताया कि उसके बेटे निखिल की गांव के अड्डे पर दुकान है। 5 अप्रैल को वह अपने पिता रणसिंह के साथ अपने बेटे की दुकान पर गया तो उन्होंने देखा कि दो युवकों ने उसके बेटे के गले पर चाकू लगा रखा था और गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसने बीच बचाव किया तो युवकों ने उसके पिता रणसिंह को धक्का देकर गिरा दिया। जब निखिल अपने दादा को उठाने लगा तो इसी दौरान युवकों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गांव के ही आरोपी मोहित व राहुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed