{"_id":"5bd604dabdec2269332773f4","slug":"11540752602-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चार मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से चार मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पंचशील कॉलोनी स्थित घर से चार फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस उसके एक अन्य साथी का पता लगा रही है।
पंचशील कॉलोनी निवासी गुरुचरण सिंह ने बताया कि पिछले दिनों वह अपने घर के अंदर परिवार के साथ सोए हुए थे। सुबह जब सोकर उठे तो उनके घर का सामाना बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता लगा कि घर के अंदर से चार मोबाइल फोन गायब है। उन्होंने अपने स्तर पर पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार फिलहाल जनता कॉलोनी का रहने वाला बिंदन उर्फ जुड्डी है। उसके कब्जे से चोरी गए दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस उसके एक अन्य साथी का पता लगा रही है। जिसके पास चोरी के दो अन्य मोबाइल बताए गए हैं। पुलिस ने कहना है कि उसे भी जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
घर से चार मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है। दो मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी पर इससे पहले भी चोरी के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
जसबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन सोनीपत।