फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पेंट फैक्टरी में आग लगने से झुलसे दो ओर कर्मियों की उपचार के दौरान मौत

पेंट फैक्टरी में आग लगने से झुलसे दो ओर कर्मियों की उपचार के दौरान मौत

Fri, 23 Mar 2018 01:19 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
पेंट फैक्टरी में आग लगने से झुलसे दो ओर कर्मियों की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई/सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित रीयल पेंट फैक्टरी में आग लगने से झुलसे दो अन्य कर्मियों ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे में चार लोग जिंदा जल गए थे और एक लापता है। अब मरने वालों की संख्या छह पर पहुंच गई है। भाजपा प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन लाल बडौली ने वीरवार को फैक्टरी का निरीक्षण कर मजदूरों को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। उधर, मामले को लेकर सीटू ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर फैक्टरी मालिक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
विदित रहे कि दिल्ली निवासी गुलशन माटा की राई औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट नंबर 291, 292 व 293 में रीयल पेंट के नाम से फैक्टरी है। रविवार तड़के करीब चार बजे फैक्टरी में शार्ट-सर्किट के चलते भीषण आग लग गई थी। जिसमें मूलरूप से उत्तराखंड निवासी बीर सिंह, उसकी पत्नी व पांच साल का बच्चा अभय, बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव घोसरमा निवासी विरेंद्र राम व उनके गांव के ही रणधीर झा लापता हो गए थे। इनमें से चार के शव बरामद हो चुके हैं। जिसमें रणधीर व विरेंद्र राम के शवों की पहचान हो गई थी। अब इस दौरान झुलसने से गंभीर हालत में पीजीआई, रोहतक में भर्ती गांव घोसराम, मुजफ्फरपुर बिहार निवासी कुंदन व गांव जारंग, वैशाली बिहार निवासी संजीत की भी मौत हो गई हैं। राई थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


आग लगने के बावजूद लगा दी थी छलांग
हादसे में आग लगने के बावजूद संजीत व कुंदन 15 फीट से कूद गए थे। वह कमर पर बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्हें पहले नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसे उन्हें पीजीआई भेजा गया था। उनके साथ झुलसे हरिंद्र, सोनू, सुरेंद्र, धर्मबीर का पीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने निरीक्षण कर कहा मजदूरों को दिलाएंगे मुआवजा
वीरवार को भाजपा प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन लाल बड़ौली ने रीयल पेंट फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले घायल हुए लोगों को प्रदेश सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उनके साथ आजाद सहिं नेहरा, रविंद्र दिलावर, जयराम शर्मा भी थे।

पुतला फूंककर मालिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग
सीटू कार्यकर्ताओं ने वीरवार को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में राज्य सचिव आनंद शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक व श्रम विभाग का पुतला फूंककर उन पर फैक्टरी मालिकों से गठजोड़ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छह मजदूर व उनके परिजन मौत का ग्रास बन चुके हैं और एक लापता है। उसके बावजूद फैक्टरी मालिक पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने फैक्टरी मालिक पर हत्या का केस दर्ज करने व मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख और घायलों को पांच-पांच लाख सहायता राशि देने की मांग की। साथ ही कहा कि श्रम कानून सख्ती से लागू किए जाने चाहिए।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी
राई थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में राई थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दिल्ली के साथ ही आरोपियों के अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। आरोपी उनके घर पर नहीं मिले हैं। परिजनों को हिदायत दी गई कि उन्हें जल्द पेश किया जाए। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।


जर्जर बिल्डिंग के चलते तलाशी अभियान में आ रही बाधा
पुलिस ने वीरवार को भी लापता मजदूर का सुराग लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया। हालांकि बिल्डिंग के जर्जर होने के चलते तलाशी में परेशानी आ रही है। जर्जर बिल्डिंग के गिरने का भय बना हुआ। अचानक आवाज आने की स्थिति में मजदूर व पुलिस कर्मियों को बाहर आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed