फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार

छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी स्कूल संचालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। गांव बिचपड़ी में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी स्कूल संचालक व उसकी दो महिला मददगारों को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।

शहर के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि स्कूल संचालक मंजीत लाठर ने गांव बिचपड़ी स्थित स्कूल में उसकी बेटी का दसवीं कक्षा में नॉन अटैंडिंग में दाखिला करवा रखा था। इस समय हरियाणा विद्यालय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को व्यक्ति व उसकी बेटी गांव बिचपड़ी गए थे और स्कूल संचालक ने छात्रा को परीक्षा केंद्र न भेज कर एक जान-पहचान वाली महिला के घर बैठा लिया था। वहां दो महिलाएं भी मौजूद थी। स्कूल संचालक ने छात्रा के पिता को स्कूल की ओर भेज दिया था। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल संचालक ने महिलाओं के सहयोग से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति की शिकायत पर सदर थाना में स्कूल संचालक व दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी स्कूल संचालक व दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed