फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पांच अगस्त तक वर्क सस्पेंड रखेंगे अधिवक्ता

पांच अगस्त तक वर्क सस्पेंड रखेंगे अधिवक्ता

Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पांच अगस्त तक वर्क सस्पेंड रखेंगे अधिवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। कचहरी परिसर स्थित अपने चैंबर में बैठे अधिवक्ता पर दो नकाबपोश बदमाशों के तेजाब फेंकने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पांच अगस्त तक वर्क सस्पेंड रखने और आठ अगस्त को फिर से बैठक कर आगे की रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया।

मूलरूप से पिनाना फिलहाल सेक्टर-23 निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र मलिक 27 जुलाई को सुबह अपने चैंबर संख्या 71 में बैठे थे। उनके साथ कुछ वादकारी भी थे। इसी दौरान दो नकाबपोश उनके चैंबर में घुसे और उन पर तेजाब फेंक दिया। सुरेंद्र मलिक ने बचने का प्रयास किया, इसके बावजूद उनके चेहरे पर तेजाब गिर गया था। इसके बाद बदमाश भाग निकले। तेजाब गिरने से चैंबर में पहुंचे वादकारी दंपति भी झुलस गए। बाद में बदमाश अपनी बाइक से भाग गए। मामले में अधिवक्ताओं ने जाम लगा दिया था। इस पर डीएसपी ने जाम खुलवाया था। साथ ही एसपी ने भी बार में पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब बदमाशों का सुराग नहीं लगने से अधिवक्ताओं ने वीरवार को बार रूप में प्रधान कृष्ण मलिक के नेतृत्व में फिर से बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed