फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला की हत्या के मामले में आठ नामजद

महिला की हत्या के मामले में आठ नामजद

Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के मामले में आठ नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
गांव बागडू में तेजधार हथियार (दाव) से महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश कर रही है।

गांव बागडू निवासी प्रदीप अपनी पत्नी नगीना (32) को उसके मायके खानपुर से लेकर आया था। उसके कुछ देर बाद ही उसकी हत्या हो गई। महिला की गर्दन पर हमला कर हत्या की गई थी। महिला के पिता ने उसकी बेटी की हत्या में आठ पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति प्रदीप, निर्मला, धर्मबीर, सागर, मोनू, संतोष, कर्मबीर व मंजीत के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। उसके पति सहित आठ को नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
वीरेंद्र राव, थाना प्रभारी सदर

महिला की हत्या के मामले में आठ नामजद
तेजधार हथियार से हमला कर की थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed