{"_id":"5cc3664dbdec22078d32db3d","slug":"111556309581-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में फंसा चालक डेढ़ घंटे सिसकता रहा, मदद नहीं मिलने पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक में फंसा चालक डेढ़ घंटे सिसकता रहा, मदद नहीं मिलने पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली/सोनीपत। केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) पैरीफेरल-वे पर गांव मनौली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक भिड़ गया। इसके चलते चालक ट्रक में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद राहगीर वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए और एनएचएआई व टोल प्लाजा की तरफ से मदद के लिए फोन करते रहे। लेकिन कोई मदद को रिलीफ वाहन या क्रेन लेकर नहीं आया। जिससे ट्रक में फंसे वाहन ने डेढ़ घंटे तक सिसकते सिसकते दमतोड़ दिया। समय रहते उसे रिलीफ मिलती तो उसे बचाया जा सकता था। ट्रक चालक की मौत के बाद गुस्साए राहगीरों और चालकों ने रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में केजीपी पर हादसे व जाम लगने की सूचना राई व कुंडली पुलिस को मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस के जाम खुलवाने के बाद ही वाहनों को निकाला जा सका।
हिमाचल के जिला सिरमौर के गांव सरा काइला का रहने वाला जगन्नाथ 23 अप्रैल को ट्रक में सामान लेने के लिए आगरा आया था। वह वीरवार रात को आगरा से ट्रक में स्क्रैप भरकर हिमाचल के लिए चला था। तड़के करीब ढाई बजे वह केजीपी पर मनौली के पास पहुंचे तो सड़क किनारे बिना किसी इंडीकेटर के खड़ा ट्रक उसे दिखाई नहीं दिया। जिससे जगन्नाथ का ट्रक आगे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में जगन्नाथ ट्रक में फंस गया। इस दौरान अन्य ट्रक चालक मौके पर एकत्रित हो गए और मामले से एनएचएआई के टोल फ्री नंबरों पर सूचना दी। साथ ही टोल प्लाजा के नंबरों पर भी अवगत कराया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिल सकी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचित किया, लेकिन मदद नहीं पहुंची। जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद अन्य ट्रक चालकों ने जगन्नाथ को करीब दो घंटे बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिस पर गुस्साए ट्रक चालकों ने केजीपी पर जाम लगा दिया। जिससे कुछ देर में ही केजीपी पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक कार्रवाई की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद कुंडली व राई थाना पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। जिसके बाद ही वाहनों को निकाला जा सका।
केजीपी पर नहीं मिलती सुविधा
हाईवे पर जाम लगाकर रोष जता रहे ट्रक चालकों का आरोप था कि उन्हें केजीपी पर तुरंत सहायता नहीं मिल पाती। यहां कोई सुविधा नहीं दी गई है। हादसा होने पर वाहन चालक तड़पकर मर जाता है, लेकिन एंबुलेंस व क्रेन या अन्य सुविधा तक नहीं मिल पाती। चालकों ने बताया कि काफी देर तक ट्रक चालक फंसा रहने के बाद उसकी मौत हो गई। एनएचएआई के टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद भी सहायता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
तीन-तीन किलोमीटर तक फंसे वाहन
केजीपी पर हुए हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबी कतार के चलते वाहन अन्य वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। उन्होंने ट्रक चालकों से बात भी की, लेकिन वह कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। जिसके बाद करीब एक घंटे में वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।
केजीपी पर हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक चालक एनएचएआई व टोल प्लाजा कर्मियों को लेकर रोष जता रहे थे। उन्हें समझाकर जाम को खुलवा दिया गया। लाइन लंबी होने के कारण वाहनों को निकालने में कुछ समय लग गया। सड़क किनारे ट्रक खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।