{"_id":"5ca10b45bdec2213e648f892","slug":"111554058053-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिन्नौली के पास नहर में मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप लगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छिन्नौली के पास नहर में मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप लगा मुकदमा
विज्ञापन
नहर में मिला किशोर का शव, मिस्त्री पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा(सोनीपत)। गांव छिन्नौली के पास नहर से पुलिस ने एक किशोर का शव बरामद किया है। किशोर अपने पिता के पास लकड़ी का काम करने वाले मिस्त्री के साथ छिन्नौली में दरवाजे लगाने के लिए आया था। किशोर के पिता ने मिस्त्री पर ही उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गन्नौर निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसके पास दातौली निवासी लकड़ी का मिस्त्री सतीश काम करता है। शनिवार को उसने गांव छिन्नौली निवासी रणबीर के घर पर खिड़की दरवाजे चढ़ाने के लिए मिस्त्री सतीश को भेजा था। इस दौरान उसने फोर-व्हीलर में खिड़की दरवाजे लोड कराने के बाद अपने बेटे अंकुश (17) को भी उसके साथ भेज दिया था। कृष्ण का कहना है कि साढ़े ग्यारह बजे उसके पास रणबीर का फोन आया और मिस्त्री के नहीं पहुंचने की बात कही। जिस पर उसने अपने लड़के को फोन कर पूछा तो अंकुश ने उसे खरखौदा बस स्टैंड के पास पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे उसके पड़ोसी दुकानदार संतराम के पास सतीश का फोन आया उसने उसे बताया कि अंकुश नहाने के दौरान एनसीआर वाटर चैनल नहर में डूब गया है। जब उसने सतीश से फोन पर पूछा कि अंकुश डूबा कैसे, तो सतीश ने उसे नहाने की बजाए शौच करने के बाद नहर के पास जाने की बात कही। कृष्ण का कहना है कि इससे पहले भी सतीश नशे की हालत में उसके बेटे से कहासुनी कर चुका था, जिसके बाद उसने उसे काम से हटा दिया था। लेकिन सतीश के बाद में माफी मांगने पर उसे दोबारा से दुकान पर रख लिया था। कृष्ण का आरोप है कि सतीश ने ही उसके बेटे की रंजिशन नहर में डुबोकर हत्या की है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में अंकुश की तलाश की और शनिवार की रात को नहर से शव को बरामद कर लिया। जिसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। वही कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने सतीश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोर के पिता के बयान पर मिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
- नरेश, जांच अधिकारी थाना खरखौदा।