फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पैसों के लेनदेन में साथी की हत्या करने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

पैसों के लेनदेन में साथी की हत्या करने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
पैसों के लेनदेन में साथी की हत्या करने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
साथी की हत्या करने में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव छिछड़ाना में पैसों के लेनदेन में अपने ही साथी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवक का शव भी भिवानी में बरामद किया जा चुका है। परिजनों ने शव के फोटो देखकर उसकी पहचान कर ली है। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विदित रहे कि गांव छिछड़ाना निवासी रामपाल ने बरोदा थाना में 12 फरवरी को शिकायत दी थी कि उसका पोता विशेष 21 जनवरी से लापता है। उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जांच कर रही सीआईए टीम ने 14 मार्च को छिछड़ाना के रहने वाले सतीश व पवन उर्फ पौना को काबू किया था। दोनों विशेष के दोस्त थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि 15 जनवरी को पवन की विशेष से सात हजार रुपये को लेकर कहासुनी हुई थी। पवन को विशेष से पैसे लेने थे। इसी की रंजिश में वह 21 जनवरी को विशेष को शराब पिलाने के बाद गला दबाकर व पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। शव को बोरी में डालकर गांव भंभेवा के पास से गुजर रही नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया था। अब पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी गांव छिछड़ाना के ही आशीष को भी काबू कर लिया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भिवानी पुलिस ने बरामद किया शव
पुलिस ने मामले में जांच की तो पता लगा कि 22 फरवरी को सदर भिवानी पुलिस को एक शव नहर में मिला था। जिसके फोटो दिखाकर परिजनों से शिनाख्त कराई गई। परिजनों ने शव की पहचान विशेष के रूप में की है। परिजनों ने शव के हाथ पर गुदवाए गए मलिक शब्द से उसकी पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए परिजन
विशेष के परिजन उसका अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए। सदर थाना भिवानी पुलिस ने 22 फरवरी को शव को बरामद किया था। बाद में उसकी 174 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए तीन दिन तक शव को रखने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed