फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरकारी स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण, भाई ने देखा तो छोड़कर हुए फरार

सरकारी स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण, भाई ने देखा तो छोड़कर हुए फरार

Sat, 23 Feb 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण, भाई ने देखा तो छोड़कर हुए फरार
स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण, भाई ने देखा तो छोड़कर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (सोनीपत)। थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार सुबह घर से स्कूल आ रही छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। छात्रा जब चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबा लिया। इसी बीच सड़क से गुजर रहे भाई को देखकर छात्रा ने इशारा किया तो वह उनका बाइक से पीछा करने लगा। युवक पकड़े जाने के भय से छात्रा को कार से उतारकर फरार हो गए। छात्रा के बयान पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा घर से माध्यमिक विद्यालय में जाने के लिए निकली थी। सुबह करीब सवा नौ बजे जब वह विद्यालय के पिछले गेट के पास पहुंची तो इसी दौरान एक काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही कार से एक युवक उतरा और छात्रा का हाथ पकड़कर जबरदस्ती उसे कार में खींच लिया। छात्रा ने जब विरोध करते हुए चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया। छात्रा का आरोप है कि कार में तीन युवक सवार थे। जब वह उसका अपहरण कर ले जा रहे थे तो इसी दौरान उसे सड़क पर अपना भाई दिखाई दिया। उसने अपने भाई की तरफ इशारा कर दिया। उसके भाई ने जब उसे कार में देखा तो वह अपनी बाइक से उनका पीछा करने लगा। छात्रा का कहना है कि जब भाई उनका पीछा करने का पता लगा तो वह उसे एक निजी स्कूल के पास उतार कर भाग गए। वह आपस में बातचीत कर रहे थे कि बाइक पर पीछा कर रहे युवक को उनके कार का नंबर पता लग गया तो पकड़े जाएंगे। जिसके बाद वह उसे उतारकर फरार हो गए। जिस पर छात्रा ने भाई को आपबीती बताई और थाने में पहुंची। पुलिस ने छात्रा के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-छात्रा के अपहरण की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की कई टीमों को लगाकर नाकाबंदी कर दी गई थी। छात्रा को सकुशल मिल गई है। वहीं उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अर्पित जैन, एएसपी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed