फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी से दुष्कर्म के दौरान बनाई गई वीडियो क्लिप बरामद करनी है। साथ ही उसके भाई की तलाश जारी है।

छात्रा ने सदर थाना में शिकायत दी थी कि 23 दिसंबर, 2017 को पड़ोसी युवक अंकित ने उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने छात्रा की वीडियो क्लिप बना ली। आरोपी वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा और उससे कई बार दुष्कर्म किया। पहली मई की रात को अंकित ने छात्रा को अपने घर बुलाया था। वहां अंकित और बाद में उसके भाई नवीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वीरवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जांच अधिकारी एएसआई कविता ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करवाए। छात्रा की महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग भी करवाई गई। पुलिस ने आरोपी अंकित को उसके गांव के समीप से ही गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर वीडियो क्लिप बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार जल्द दूसरे आरोपी नवीन को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed