फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो क्लीप बनाई, वायरल करने की धमकी देकर भाई संग मिल किया सामूहिक दुष्कर्म

युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो क्लीप बनाई, वायरल करने की धमकी देकर भाई संग मिल किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 04 May 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो क्लीप बनाई, वायरल करने की धमकी देकर भाई संग मिल किया सामूहिक दुष्कर्म
पहले दुष्कर्म कर वीडियो बनाई, फिर ब्लैकमेल कर भाई संग मिल किया सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा को घर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व वीडियो क्लिप बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं आरोप है कि युवक ने किशोरी की वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर दो दिन पहले फिर से अपने घर बुलाकर भाई संग मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे 23 दिसंबर, 2017 को बहाने से अपने घर बुलाया था। घर में अकेली पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं उसने मोबाइल फोन में उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी। जिसके बाद से आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहता था। वह उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। छात्रा का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने 1 मई की रात को उसे अपने घर बुला लिया था। वह डर के चलते उसके घर चली गई। वहां पर आरोपी युवक व बाद में उसके भाई ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात करीब तीन बजे उसके परिजन उसे तलाश करते हुए आरोपियों के घर पहुंच गए, जहां से आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा का मेेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

---
नाबालिग ने सगे भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मेडिकल में छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की पुुष्टि हुई है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो क्लिप बनाने के बारे में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed