फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   खुलासा : प्रॉपर्टी हड़पने के लिए गला दबाकर दी थी ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खुलासा : प्रॉपर्टी हड़पने के लिए गला दबाकर दी थी ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खुलासा : प्रॉपर्टी हड़पने के लिए गला दबाकर दी थी ताई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

खरखौदा। गांव सिसाना में देवर के लड़के ने प्रॉपर्टी हड़पने के चलते बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के गले पर चोट के निशान के चलते पुलिस को हत्या का शक हुआ और वारदात को खुलासा। आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या करके उसका शव शौचालय में फेंक दिया था, जिससे लोगों को सामान्य मौत लगे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
8 दिसंबर को दोपहर के समय सिसाना के मुख्य मार्ग पर स्थित घर के शौचालय में सोना देवी (80) का शव संदिग्ध हालत में मिला था। सोना देवी के भतीजे गांव मुकीनपुर निवासी कृष्ण ने अपनी बुआ की हत्या का आरोप लगाया था। कृष्ण ने पुलिस को बताया था कि उसकी बुआ की कोई संतान नहीं है। जिसके चलते वह ज्यादातर उनके पास देखभाल के लिए रहता है। 7 दिसंबर की शाम को ही वह सिसाना से अपने घर मुकीनपुर गया था। 8 दिसंबर को उसे पता लगा कि उसकी बुआ की मौत हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा था कि उसकी बुआ का शव शौचालय में पड़ा है और उसके गले पर निशान है। उसने बताया था कि उसकी बुआ की गला दबाकर हत्या की गई है। उसने अपनी बुआ की हत्या करने का आरोप बुआ के देवर ओमप्रकाश के परिवार पर लगाया था। घटना के समय सोना देवी का पति घर पर ही था। उसका पति रामकिशन (83) बेड से उठ पाने में लाचार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोना देेवी के देवर ओमप्रकाश के बयान भी लिए। इसके बाद कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी ताई-ताऊ की संपत्ति को हड़पने के लिए वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह पहले ही अपनी ताई की हत्या का षड्यंत्र रच चुका था। वह 8 दिसंबर को तड़के पांच बजे दीवार फांदकर अपने ताऊ के घर घुसा था। उसने बाहर से कुंडी बजाई तो उसकी ताई ने उठकर दरवाजा खोला था। उसने ताई को बाहर आंगन में बुला लिया। बाहर आते ही उसने गला दबाकर अपनी ताई की हत्या कर दी। साथ ही उसकी मौत सामान्य लग सके इसके लिए उसके शव को शौचालय में डाल दिया। बाद में दीवार फांदकर फरार हो गया।


वर्जन
वृद्धा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में पुष्टि होने के बाद जब जांच शुरू की तो भतीजे कुलदीप की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने वारदात को कबूल कर लिया है। उसने ताऊ-ताई का प्लाट व पैसा हड़पने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
- एसआई सुभाष, जांच अधिकारी, खरखौदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed