{"_id":"5caa4e99bdec2214367b8459","slug":"101554665113-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज बवाना गैंग का बदमाश बता महिला से 20 लाख रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीरज बवाना गैंग का बदमाश बता महिला से 20 लाख रंगदारी मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज बवाना गैंग का बदमाश बता महिला से मांगी 20 लाख रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। थाना कलां मार्ग पर आरसीएम गोल्ड बिग बाजार की संचालिका से नीरज बवाना गैंग का बदमाश बताकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। उनके साथ फोन पर गाली-गलौज करने के अलावा बेटों को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के मुंगेशपुर निवासी सोनिया ने डेढ़ माह पहले ही खरखौदा के थाना कलां मार्ग पर आरसीएम बिग बाजार शुरू किया है। सोनिया का आरोप है कि उसे डेढ़ माह से फोन पर धमकियां दी जा रही है। फोन करने वाले कभी 15 लाख तो कभी 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। वह रुपये नहीं देने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना था कि शुरू में जिन नंबरों से फोन आते थे, उन्हें ब्लॉक कर दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें व्हाट्सअप पर मैसेज आने लगे। फोन करने वाले कभी खुद को नीरज बवाना गैंग के बदमाश बताते हैं तो कभी कहते है कि वह जेल से बोल रहे हैं। इस तरह बार-बार आ रही धमकियों के कारण अब उसने मामले की सूचना पुलिस को दी है। महिला का कहना है कि उसने 15 फरवरी को थाना कलां मार्ग पर दुकान खोली है, जिसे वह अपने बेटे के साथ मिलकर चला रही है। लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसका पूरा परिवार दहशत में है।